अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 27 युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित
केसीएस फाउंडेशन ने दुबई में यस अवार्ड्स 2026 का आयोजन किया, जिसमें 27 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
वीर अर्जुन संवाददाता
केसीएस फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर दुबई में यस अवार्ड्स 2026 (यूथ एम्पावरमेंट एंड सर्विसेज अवार्ड्स) का आयोजन किया, जिसमें 27 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम यूनेस्को की 2026 थीम "लिटरेसी फॉर पीपल, द प्लानेट एंड प्रोस्परिटी" के अनुरूप आयोजित किया गया। विभिन्न देशों और क्षेत्रों से चयनित 27 विद्यार्थियों को शिक्षा, नेतृत्व, नवाचार और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. पंकज झा, डॉ. गौतम कुमार, डॉ. मेनका शेखर, डॉ. संजीत झा, प्रभात कुमार झा, पबित्र कुमार मजूमदार, पोरुष झुंझुनवाला, भूपेश कौरा, अनिशा जयसिंघानी, अनिल झा, सिद्धांत झुरानी और अमर चौधरी सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
Related stories

