दुबई में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बिहार की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था केसीएस फाउंडेशन द्वारा 27 युवा प्रतिभाओं का सम्मान
प्रातः किरण — केसीएस फाउंडेशन ने दुबई में यूथ एम्पावरमेंट एंड सर्विसेज अवार्ड्स 2026 का आयोजन किया।
प्रातः : किरण संवाददाता
बिहार की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था केसीएस फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर दुबई में यूथ एम्पावरमेंट एंड सर्विसेज अवार्ड्स 2026 का आयोजन किया। समारोह में विभिन्न देशों और क्षेत्रों से चयनित 27 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।