All news
Media Coverage 4 October 2026 1 min read

दुबई में केसीएस फाउंडेशन ने 27 युवा प्रतिभाओं का किया सम्मान

चौथी वाणी, पटना — बिहार की केसीएस फाउंडेशन ने दुबई में यूथ एम्पावरमेंट एंड सर्विसेज अवार्ड्स 2026 का आयोजन किया।

दुबई में केसीएस फाउंडेशन ने 27 युवा प्रतिभाओं का किया सम्मान

चौथी वाणी / पटना

बिहार की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था केसीएस फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर दुबई में यूथ एम्पावरमेंट एंड सर्विसेज अवार्ड्स 2026 का आयोजन किया। समारोह में विभिन्न देशों और क्षेत्रों से चयनित 27 मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा, नेतृत्व, नवाचार और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन यूनेस्को द्वारा निर्धारित वर्ष 2026 की थीम "लिटरेसी फॉर पीपल, द प्लानेट एंड प्रोस्परिटी" के अनुरूप किया गया। वक्ताओं ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदार नागरिकता, सतत विकास और समावेशी समाज के निर्माण की आधारशिला है।

अवार्ड्स के लिए विश्वभर से बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए थे। प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के उपरांत 27 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

Share this article

Meet the awardees

Discover the young changemakers recognised by the YES Awards.

Explore Hall of Fame